बीपीएससी की परीक्षा में पन्द्रह हजार लोग होंगे शामिल

0
184

-स्टेशन और बस पड़ाव पर लगेंगे सहायता शिविर
बक्सर खबर। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 66 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 27 दिसम्बर को ली जानी है। जिले में इसके लिए 27 केन्द्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर 15 हजार परीक्षार्थी रविवार को परीक्षा देंगे। कदाचार रोकने एवं शांति पूर्ण ढंग से प्रतियोगिता परीक्षा के संचालन के लिए शनिवार को प्रशासन ने बैठक बुलायी।

उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर ने ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारियों के साथ इसकी चर्चा की। अधिकरियों ने बताया स्टेशन और बस पड़ाव पर सहायता शिविर लगाए जाएंगे। जो रविवार सुबह छह बजे से अपराह्न 7 बजे तक संचालित होंगे। यहां बाहर से आने वाले परीक्षार्थी केन्द्र की जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।

परीक्षा की तैयारी बैठक में शामिल विभागीय अधिकारी

जिले के दोनों अनुमंडलों में यह व्यवस्था होगी। एक घंटे पहले केन्द्र पहुंच जाने की सलाह भी दी गई। जिससे अभ्यर्थियों को सुविधा होगी। निर्देशों के अनुसार किसी भी तरह के उपकरण साथ रखने की इजाजत नहीं होगी। सभी लोग मास्क का प्रयोग अवश्य करें। परीक्षा का संचालन दोपहर 12 से 2 बजे तक होना है। प्रश्नपत्र 15 मिनट पहले सभी को मिल जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here