नया हॉटस्पॉट बना राजपुर, 11 लोग और संक्रमित मिले

0
2492

जिले में एक्टिव केस की संख्या पहुंची 43
बक्सर खबर। जिले का राजपुर प्रखंड अब नया हॉटस्पॉट बन गया है। वहां एक केन्द्र में ठहराए गए लोगों में बड़ी संख्या में संक्रमित पाए गए हैं। आज गुरुवार की शाम यहां से और 11 लोगों के संक्रमित पाए जाने की सूचना है। सभी पुरुष वर्ग के हैं। जो हाल ही में तेलंगाना से आए हैं। आज दोपहर में भी तीन नए मरीज मिलने की सूचना आई थी।

एक दिन पहले बुधवार को यहां से अकेले बीस मरीज मिले थे। अब अकेले राजपुर में मरीजों की संख्या 34 हो गई है। वैसे जिले में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 43 पहुंच गई है। बावजूद इसके जिस तरह की लापरवाही देखने को मिल रही है। वह चिंता का विषय है। लोग इसके लिए प्रशासन को जिम्मेवार मान रहे हैं। जबकि सच यह है, संक्रमण से बचने के लिए खुद सचेत रहना होगा। सरकार ने तो पूर्व से ही लॉकडाउन घोषित कर रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here