रजनीश प्रताप उर्फ गोलू बने जन शक्ति वार्ड यूनियन के जिलाध्यक्ष

0
73

जनशक्ति ने बनाया वार्ड मेंबर का यूनियन,
बक्सर खबर। जनशक्ति संगठन वार्ड मेंबर (पंचायत सदस्य) का यूनियन तैयार कर रहा है। इसके लिए संगठन का पंचायत सदस्य (वार्ड मेंबर) मोर्चा का गठन हुआ है। इसमें चौगाई पंचायत के वार्ड सदस्य रजनीश प्रताप उर्फ गोलू सिंह को संगठन जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जन शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजन कुमार सिंह उर्फ टिंकू सिंह और जिला प्रवक्ता नन्दलाल पंडित ने कार्यालय में प्रमाणपत्र देकर रजनीश को अध्यक्ष घोषित किया।

संगठन के संयोजक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शाहबादी व प्रदेश अध्यक्ष डा. क्रांति सिंह के निर्देश पर पंचायत सदस्यों व पंच का यूनियन बनाया गया है। संगठन के माध्यम से मुखिया व सरपंच द्वारा उपेक्षित वार्ड मेंबरों व पंचो की आवाज उठाई जायेगी । पंचायत सदस्य मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रजनीश प्रताप उर्फ गोलू सिंह ने बताया कि सभी वार्ड मेंबरों की आवाज ब्लाक से लेकर जिला तक प्रमुखता से उठाऊंगा व उनके हक अधिकार से वंचित नहीं होने दूंगा। और पूरे जिले के वार्ड मेंबर को इस संगठन से जोड़कर वार्ड मेंबर की एकता प्रदर्शित करूंगा। मौके पर युवाध्यक्ष राजू यादव उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here