छत से गिरने के कारण राज मिस्त्री की मौत

0
826

-डुमरांव इलाके में दोपहर के वक्त हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। छत से गिरने के कारण राज मिस्त्री माधव कुमार (27) की मौत हो गई। दुर्घटना डुमरांव थाना के नंदन गांव में मंगलवार की दोपहर हुई। रामनाथ यादव के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। जहां इसी गांव का माधव और कुछ मिस्त्री मजदूर काम कर रहे थे। छत के उपरी हिस्से राज मिस्त्री मौजूद था।

एक किनारे से दूसरी तरफ जाने के दौरान उसका पैर फिसल गया। वह सीधे नीचे आ गिरा। सर में लगी गंभीर चोट के कारण उसकी मौत मौके पर हो गई। हालांकि, ग्रामीण उसे लेकर डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार इसकी सूचना मिली है। लेकिन, परिवार ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here