क्वॉरंटाइन लोगों को मिलेगा डिग्नीटी कीट

0
1438

-मग-बाल्टी के साथ आवश्यक वस्तुएं शामिल
बक्सर खबर। क्वॉरंटाइन सेंटर पर रहने वाले कामगार अथवा प्रवासी लोगों को डिग्नीटी कीट दिया जाएगा। जिसमें इस्तेमाल के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे। जैसे बाल्टी, मग, दरी, मच्छरदानी, लुंगी, गमछा, गंजी, तेल, कंघी, टूथब्रश व पेस्ट, ऐनक व दूध अथवा उसका सुखा पैकेट शामिल है। इसके अलावा थाली, ग्लास, कटोरी व नहाने तथा धोने का साबुन भी शामिल है। महिलाओं के लिए साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, सेनेटरी एवं बच्चियों के लिए फ्राक व बच्चों के लिए पैंट दिया जाना है।

पहले इसकी आपूर्ति प्रखंड स्तर पर हो रही थी। लेकिन, अलग-अलग स्थान पर सामान में भिन्नता की सूचना मिलने पर अब इसकी आपूर्ति जिला स्तर से की जानी है। इसे डिग्नीटी कीट का नाम दिया गया है। प्रशासनिक सूचना के अनुसार फिलहाल जिले में पंचायत स्तर पर 10 केन्द्र बने हैं। जहां कुल 67 लोग रह रहे हैं। वहीं प्रखंड स्तर पर बने कुल 41 केन्द्रों में रहने वालों की संख्या 2668 पहुंच गई है। इन केन्द्रों पर जो नए लोग पहुंच रहे हैं। उन्हें रजिस्ट्रेशन के साथ यही सामान मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here