धू-धू कर जल गई घर में खड़ी पल्सर बाइक

0
1584

बक्सर खबर। घर में खड़ी पल्सर बाइक धू-धू कर जल गई। संयोग देखिए किसी को पता भी नहीं चला। आज मंगलवार की सुबह जब लोगों ने देखा तो घर में गाड़ी का ढांचा भर खड़ा है। वाहन स्वामी शिवजी साह के अनुसार रात में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटने के बाद घर में गाड़ी कर सोने चले गए।

सुबह तीन बजे के लगभग परिवार के सदस्यों की नींद टूटी तो उन्होंने गाड़ी से उठता धुंआ देखा। फिर हलचल मच गई। लेकिन, कुछ बचा ही नहीं था। सिर्फ ढांचा खड़ा था। उनके अनुसार सात-आठ माह पहले ही गाड़ी खरीदी थी। लोग यह सोच कर हैरान हैं। आखिर गाड़ी में ऐसा क्या है। जो खड़ी बाइक जल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here