कोरंटाइन केन्द्र में 21 दिनों तक रखने की है तैयारी

0
1299

– प्रशासन का इंतजाम चुस्त, बस से प्रखंड भेजे जाएंगे प्रवासी
बक्सर खबर। प्रवासी मजदूरों का गैर प्रदेशों से आगमन शुरू हो गया है। कुछ ट्रेनें भी आने वाली हैं। आज शनिवार को एक ट्रेन जयपुर से बिहार पहुंची। लेकिन उसे सीधे दानापुर ले जाया गया। हालांकि अपने यहां प्रशासन ने उसके आगमन को लेकर पूर्व से तैयारी कर रखी थी। स्वयं डीएम अमन समीर व एसपी यू एन वर्मा आज स्टेशन पहुंचे। तैयारियों का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां तैनात थी। अगर कोई यात्री आता है तो उसकी जांच हो सके। उन्होंने स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं उन लोगों ने जिले में बने सभी प्रमुख केन्द्रों का निरीक्षण किया।

-स्टेशन पर तैनात स्वास्थ्य विभाग का जांच दल

बस व अन्य साधनों से भी पहुंच सकते हैं लोग
बक्सर खबर। ऐसा नहीं कि सिर्फ ट्रेन से ही लोग अपने जिले में आएंगे। बहुत से लोग निजी साधन अथवा बसों से भी प्रदेश और जिले की सीमा में आएंगे। क्योंकि बहुत से राज्य पास निर्गत कर रहे हैं। ऐसे सभी लोगों की निगरानी प्रशासन को करनी है। प्रशासन के अनुसार जो बाहर से यहां पहुंचेंगे। उनके लिए बिहार पब्लिक स्कूल में केन्द्र बनाया गया है। जहां से सभी को प्रखंड स्थित क्वॉरंटीन केन्द्रों तक भेजा जाएगा। प्रशासन ने यहां से बस का इंतजाम किया है। जिसका जिम्मा जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया है। इस लिए जिला मुख्यालय पहुंचने वाले लोग परेशान न हों। प्रशासन स्वयं ही सबको निर्धारित केन्द्रों तक पहुंचा देगा।

-चौसा प्रखंड में बने एक क्वॉरंटीन केन्द्र का जायजा लेते डीएम

-21 दिन तक रहना होगा क्वॉरंटीन में
बक्सर खबर। जो लोग बाहर से आ रहे हैं। उन्हें 21 दिनों तक निगरानी में रहना होगा। इसके लिए प्रखंड स्तर पर 100-100 बेड के केन्द्र बने हैं। वहां रहने वालों को असुविधा न हो। इसका इंतजाम किया गया है। सभी को एक-एक कीट दिया जाएगा। जिसमें आवश्यक वस्त्र, खाने के लिए थाली, सफाई के लिए साबुन भी उपलब्ध होगा। प्रत्येक केन्द्र पर आपदा विभाग ने भोजन का इंतजाम रखा है। यहां भोजन के साथ दूध वगैरह भी उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन, यहां रुकने वालों को संयम और धैर्य रखना होगा। क्योंकि, समस्या विकट है। ऐसे में सबको सुरक्षित रखने के लिए प्रशासनिक निर्देशों का पालन आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here