बक्सर के पंकज दुबे और कल्लू राय जमशेदपुर में गिरफ्तार

0
8830

-लेनदेन के विवाद में चली गोली, सात घायल
बक्सर खबर। बक्सर के चर्चित शख्स राकेश राय उर्फ कल्लू राय और दबंग पंकज दुबे को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले जमशेदपुर के नीतिबाग कालोनी में गोलीबारी हुई थी। इसमें कुल सात लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए राकेश राय, पकंज दुबे व अनुराग कुमार गौतम व अजय राय उर्फ अप्पू राय और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

लेकिन, यह चार लोग बक्सर के रहने वाले हैं। जो सात लोग घायल हुए थे। उनमें अखिलेश सिंह, कन्हैया सिंह, सोमनाथ सिंह, सचिन सिंह, राजकुमार मंडल, विक्रम मिश्रा, अंशु चौहान घायल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार जमशेदपुर में कल्लू एक फ्लैट में रहता था। वहीं पर उसका कार्यालय चलता था। पुलिस ने वहां छापामारी कर कुछ कागजात व कम्प्यूटर के हार्डवेयर को बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here