लाठी चार्ज के खिलाफ जलाया नीतीश कुमार का पुतला

0
345

बक्सर खबर। लोकसभा चुनाव से पहले ही दलगत राजनीति विस्फोटक रुप लेने लगी है। आज रविवार को कुशवाहा नेताओं व इस दल से जुड़े अन्य संगठनो ने ज्योति चौक पर नीतीश कुमार का पुतला जलाया। राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। विरोध की वजह थी रालोसपा नेता उपेन्द्र कुशवाहा को किसी ने अपशब्द से संबोधित किया। यह बात पार्टी के कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी।

इसके खिलाफ शनिवार को पटना में प्रदर्शन किया गया। विरोध करने वालों को पुलिस ने आर ब्लाक पर रोका। दोनों तरफ से तकरार हुई। नतीजा पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। जिसमें जिले के भी कई नेता घायल हुए हैं। रालोसपा नेता अरुण कुशवाहा को भी काफी चोटें आई हैं। वे प्रदर्शन के दौरान चोट के निशान भी दिखाते नजर आए। इसके अलावा ऐसे लोग भी थे। जिन्होंने सर पर पट्टी बांध रखी थी।

चोट दिखाते रालोसपा नेता अरूण कुशवाहा

विरोध प्रदर्शन के दौरान मौर्य शक्ति, राष्ट्रीय फूले समता पार्टी, छात्र लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता एक साथ सड़क पर आए थे। जिसमें दीना ठाकुर, सुकुल राम, राकेश महतो, शिव प्रसाद कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा, राजेश सिंह कुशवाहा, रश्मी मौर्य, अविनाश मौर्य, पियुष कुशवाहा, अजय कुशवाहा, परमजीत कुशवाहा, कन्हैया कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा, डा. ओमप्रकाश, लाल मोहन सिंह आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here