पप्पू की गिरफ्तारी पर राजनीतिक उबाल

0
838

-राजनीतिक लोगों ने कहा नजर आ रही दुर्भावना
बक्सर खबर। जाप अध्यक्ष पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जनशक्ति संगठन के संयोजक सह अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शाहाबादी ने कहा कि यह भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के खिलाफ उनके द्वारा उठाए गए कदम का परिणाम है। भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने यह कार्य किया है।

सरकार कोविड के इंतजाम में पूरी तरह फेल है। ऐसे में सेवा भाव से कार्य करने वाले पप्पु यादव को गिरफ्तार करना सबसे बड़ा धोखा है। वहीं सिमरी पश्चिमी के जिला परिषद प्रतिनिधि विजय मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार का यह कृत्य आलोचना के लायक है। ऐसे वक्त में सरकार को दलगत भावना से उप उठकर काम करना चाहिए। वहीं महिला विकास संस्थान की सदस्यों ने भी सरकार के इस कृत्य की आलोचना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here