पुलिस ने निकाली बेतरतीब खड़े वाहनों की हवा

1
506

बक्सर खबर। शहर में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। ऐसे में मुख्य पथों के किनारे खड़े बेतरतीब वाहन उसमें और इजाफा कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने इसके खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया। जो गाडिय़ां सड़क पर लगाकर लोग नदारद हो गए थे। उनको पुलिस ने तलाशना शुरू किया। चलान कटने के डर से जो लोग सामने नहीं आए।

उनके वाहनों की हवा ही पुलिस कर्मियों ने निकाल दी। यह अभियान शहर में सभी प्रमुख मार्गो और चौक-चौराहों पर चला। पीपी रोड में ऐसा करते दिखे पुलिस कर्मियों ने बातचीत में बताया। फिलहाल हवा निकाली जा रही है। आने वाले दिनों में चालान भी कटेगा। यह अभियान आगे और तेज होगा।

1 COMMENT

  1. चालान काटना और हवा निकालना एकमात्र उपाय नही है। पार्किंग की भी उचित ब्यवस्था करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here