पुलिस पर गोली चलाने के मामले में 25 नामजद, मुख्य आरोपी गया जेल

0
2155

बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड के बारुपुर पंचायत की मुखिया दीपक देवी के ससुर कामेश्वर यादव को पुलिस ने आज सोमवार को जेल भेज दिया। मेडीकल जांच में शराब के सेवन की पुष्टि भी हुई है। एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया मुखिया के रिश्तेदार ने रविवार को पुलिस के काम में व्यवधान पैदा किया। साथ ही उनके लोगों ने सड़क जाम कर उपद्रव मचाया। जब पुलिस वहां पहुंची तो उपद्रवियों ने पथराव किया। इतना ही नहीं जब लाड़ी चली तो उन लोगों ने गोली भी चलाई। बचाव में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी।

इस घटना में 25 लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा 22 अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी हुई है। पुलिस के अनुसार रविवार को कुसुरुपा गांव के बधार में दफन की गयी युवती की लाश मिली थी। पुलिस शव को बाहर निकाल कर जांच में जुटी थी। कामेश्वर यादव ने उस जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया। जब उनको पुलिस ने हिरासत में लिया तो उन सभी ने भारी उपद्रव किया। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
आप देख सकते हैं गिरफ्तारी का वीडियो :-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here