पुलिस को मिली सफलता, गांजा और शराब बरामद

0
2151

-डुमरांव पुलिस की कार्रवाई, तीन लोग गिरफ्तार
बक्सर खबर। लॉकडाउन के दौरान पुलिस द्वारा वाहनों की जांच किए जाने से दोहरा लाभ मिल रहा है। एक तरफ नियमों का पालन और दूसरी तरफ गलत कार्य करने वालों की धर-पकड़ हो रही है। आज गुरुवार को एसपी यूएन वर्मा ने बताया कि चक्की ओपी ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहले 20 किलो गांजा के साथ रमेश सिंह ग्राम अरक गिरफ्तार हुआ। यह आरा के मसाढ़ से गांजा लेकर आ रहा था। आज गुरुवार की सुबह उसे गिरफ्तार किया गया। यह युवक कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पास से एक बाइक भी बरामद हुई है।

दूसरी सफलता उसके कुछ घंटे बाद चक्की प्रखंड कार्यालय के पास मिली। दो युवक साइन बाइक से चले जा रहे थे। उन लोगों ने बाइक पर प्लास्टिक की कई बोरियां लाद रखी थी। पुलिस ने रोक कर तलाशी ली तो उसमें देशी शराब की बोतले मिली। गिरफ्तार युवक हरेराम पासवान व जितेन्द्र पाल मुरार थाना के अमसारी गांव के निवासी हैं। सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कप्तान को दी। एसपी ने डुमरांव टीम के कार्य को सराहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here