अपराधियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस, एक गिरफ्तार

0
2404

बक्सर खबर। इन दिनों धनसोई पुलिस के तेवर बदले-बदले दिख रहे हैं। वह अभियुक्तों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापामारी कर रही है। इस वजह से जो आरोपी कल तक खुलेआम घूम रहे थे। लोगों को धमकियां दे रहे थे। वह भागे-भागे फिर रहे हैं। सूचना के अनुसार आज मटकीपुर पंचायत के गोसैसी डेरा गांव में पुलिस ने छापामारी की। वहां से भूखन चौधरी को गिरफ्तार किया गया। सूचना के अनुसार अपराधी इतना मनबढ़ है कि पुलिस वालों को धक्का दे भागने का प्रयास किया। वहां पहुंचे एसआई अलिखेश्वर दिनेश ने उसे इसका मौका नहीं दिया।

सूचना के अनुसार मुकदमा संख्या 54 बीस में 17 से अधिक आरोपी हैं। जिन लोगों ने मिलकर गांव के दो परिवारों पर हमला किया था। लंबित चल रहे मुकदमें में एसपी का पर्यवेक्षण होने के बाद भी अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। लेकिन, यह मामला एसपी के संज्ञान में आते ही थाने की टीम दौड़ लगाने लगी है। कुछ दिन पहले भी दो आरोपी भृगुनाथ सिंह व धर्मेन्द्र सिंह गिरफ्तार हुए थे। हालांकि अभी भी कई प्रमुख आरोपी फरार हैं। जो पूर्व से शराब व अन्य अपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार सभी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here