‌‌‌पुलिस सप्ताह पर हुआ लाइन में पौधा रोपण

0
136

बक्सर खबर। पुलिस सप्ताह का कार्यक्रम पूरे जिले में मनाया जा रहा है। पहले दिन कई कार्यक्रम हुए। सभी थानों में आम जनता और पुलिस के बीच मैत्री मैच खेले गए। चुरामनपुर गांव को गोद लिया गया। जहां नशा मुक्ति और नारी उत्पीड़न के खिलाफ अभियान चलेगा। इसी कड़ी में आज बुधवार को पुलिस लाइन में पौधे लगाए गए।

एसपी यूएन वर्मा, मुख्यालय डीएसपी अरुण गुप्ता, सदर डीएसपी सतीश कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी वहां मौजूद रहे। सभी ने परिसर में पौधे लगाए। यहां पहले भी इस तरह का कार्यक्रम हुआ है। एसपी ने मीडिया को बताया कि इस तरह के कार्यक्रम जिले के सभी थानों में भी आयोजित किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here