‌‌‌करंट लगने से युवक की मौत

0
1440

बक्सर खबर। आज गुरुवार की सुबह युवक अमित कुमार सिंह(30) सुबह शौच करने गांव से बाहर गया था। वापस लौटने के दौरान वह एक गड्ढ़े के पास हाथ धोने लगा। पास में ही बिजली का ट्रांसफार्मर था। मिट्टी गिली होने के कारण वहां करंट दौड़ गया। युवक उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जब ग्रामीणों ने उसे तड़पता देखा तो बचाने दौड़े। लेकिन, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के कोनौली गांव में हुआ। जो खिरी पंचायत के अंतर्गत आता है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम सा माहौली छा गया है। ग्रामीणों ने बताया वह मुख्तियार सिंह का पुत्र था। जवाब बेटे को खोने के गम से उनका पूरा परिवार सदमें में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here