‌‌गांव में भी लोग कर रहे हैं एक दूसरे की मदद

0
742

बक्सर खबर। लोगों में मदद की भावना होनी चाहिए। हमारी संस्कृति यही सीखाती है। परोपकार से बड़ा धर्म नहीं है। आज शनिवार को सिमरी प्रखंड के गायघाट गांव में समाजसेवी विनोद राय ने लोगों को राशन प्रदान किया। उन्होंने बताया वैसे लोगों को जरुरी सामान उपलब्ध कराया गया।

जो भूमिहिन हैं और परिवार के लोग मजदूरी कर कमाने वाले हैं। इससे पहले भी उन्होंने पास की बासफोर बस्ती में लोगों को राशन प्रदान किया था। इस तरह की भावना उन सभी लोगों में होनी चाहिए। अपने आस-पास के लोगों की आप भी मदद करें। क्योंकि आप देख ही रहे हैं। इस दुनिया में कौन कितने दिन के आया है। यह कोई नहीं जानता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here