‌‌‌ संपन्न हुआ पंचकोशी परिक्रमा मेला, साधु-संतों को दी गई विदाई

0
168

-बसांव मठ पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
बक्सर खबर। सिद्धाश्रम की पंचकोशी परिक्रमा मेला गुरुवार को संपन्न हो गया। परंपरा के अनुरूप आज शुक्रवार को बसांव मठ पर साधु-संतो को विदाई दी गई। जो पिछले पांच दिनों से परिक्रमा में शामिल थे। पंचकोशी परिक्रमा समिति के अध्यक्ष व बसांव मठ के महंत अच्युत प्रपन्नाचार्य जी

महाराज द्वारा सभी संतों को दक्षिणा व अंग वस्त्र प्रदान किया गया। उनके साथ समिति के सचिव डॉक्टर रामनाथ ओझा भी उपस्थित रहे। विदा करने से पूर्व सभी को भोजन कराया गया। और अगले वर्ष की यात्रा के लिए पुन: आग्रह निमंत्रण भी दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here