-समझाने का वक्त गुजर चुका, डीएम ने कहा होगा एक्शन
बक्सर खबर। बार-बार चेतावनी के बाद भी लोग समझ नहीं रहे। अब प्रशासन ऐसे लोगों को समझाएगा नहीं। उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। यह आदेश जिलाधिकारी ने बुधवार को दिए। उन्होंने इसके लिए जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से भी वीडियो संवाद के माध्यम से बात की। साथ ही सभी से कहा। आप सभी को इस कार्य में सहयोग करना होगा।
ऐसा समय आ गया है। जहां लापरवाही खतरनाक मोड पर पहुंच गई है। इसी वजह से कुछ समय के लिए जिले में प्रतिबंध लगाना पड़ा। शायद ऐसा पूरे बिहार में हुआ। जिसके कारण सरकार को लॉकडाउन लागू करने का पुन: निर्णय लेना पड़ा। अब ऐसा वक्त आ गया है। इस पर सख्ती बरतनी होगी। पूर्व से भी सभी को बताया जा चुका है। दुकानदार हो अथवा ग्राहक। सभी को सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के आदेश का पालन करना होगा। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

































































































