विधायक के समर्थक को विरोधियों ने पीटा

0
2634

-घायल नीलू मिश्रा ने लगाया चुर्की पांडेय पर आरोप
बक्सर खबर। अपने आप को सदर विधायक का समर्थक बताने वाले चंदन मिश्रा उर्फ नीलू मिश्रा के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। घटना औद्योगिक थाना के दुधारचक मोड के पास हुई। घायल के अनुसार उस समय दोपहर का समय हो रहा था। अपने गांव बड़का गांव मानसी पट्टी से बक्सर जा रहे थे। तभी पांच-छह लोगों ने उन्हें हथियार के बल पर रोक लिया। गले से सोने की चेन, 35 हजार नकद छीन लिए। उन लोगों ने हाथ में लोहे की राड और डंडा लिया था। जिससे पीटकर घायल कर दिया। चंदन को उपचार के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसे दोनों पैर में गहरी चोटें आई हैं।

अस्पताल में मीडिया को उसने बताया कि मेरे साथ धनंजय मिश्रा उर्फ चुर्की पांडेय, दिनेश यादव, सनी यादव, दलसागर का युवक समेत अन्य तीन-चार अज्ञात लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वे लोग पहले से घायल लगाए बैठे थे। उसने यह भी कहा कि मेरे साथ उनकी पुरानी अदावत है। क्योंकि मैंने एक आडियो वायरल किया था। विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव की रंजिश के कारण उन लोगों ने ऐसा किया है। इस संबंध में पूछने पर औद्योगिक थानाध्यक्ष ने बताया कि चंदन मिश्रा की शिकायत मिली है। वहीं सूत्रों का कहना है। इन लोगों के बीच पुराना विवाद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here