ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, दूसरा घायल

0
724

-जा रहे थे ईंट लाने, रास्ते में हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। ईट लाने के लिए दो लोग ट्रैक्टर से जा रहे थे। तभी वह जलहरा नहर मार्ग पर अहियापुर गांव के समीप वाहन पलट गया। उसके नीचे आने से गौतम कलवार पुत्र रामजी कलवार की मौत हो गई। चालक वकील राय पुत्र छोटक राय गंभीर रुप से घायल हो गया।

घटना गुरुवार की सुबह राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। दोनों लोग रसेन गांव के रहने वाले हैं। जब स्थानीय लोगों ने देखा तो दोनों को बाहर निकाला। उन्हें राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गौतम को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here