चिलबिला गोली कांड में एक आरोपी गिरफ्तार

0
665

-राजपुर थाना के उत्तमपुर गांव का है निवासी
बक्सर खबर। नवम्बर की 25 तारीख को इटाढ़ी थाना के चिलबिला गांव में गोलीबारी की घटना हुई। तीन लोग घायल हुए। चाचा राजेन्द्र प्रसाद के हाथ में गोली लगी। उनके भतीजे विमलेश और राजेश को पीठ की तरफ गोली लगी। जो पेट में जाकर फंस गई। इस मामले में इटाढ़ी की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी आज शनिवार को एसपी नीरज कुमार सिंह ने दी। उनके अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम राजू कुमार पुत्र धुरंधर कुमार है। जो राजपुर थाना के उत्तमपुर गांव का निवासी है।

कुछ दिन पहले भी इसके घर पर छापामारी हुई थी। इसका एक भाई गुड्डू कुमार भी इस घटना में आरोपी है। दोनों भागने में सफल रहे। उस कार्रवाई में इनके घर से एक देसी कट्टा बरामद हुआ था। जिसके सिलसिले में राजपुर थाने में आम्र्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनमें से एक अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। घटना की वजह इनका आपसी विवाद है। इस कार्रवाई को सदर डीएसपी गोरख राम व इटाढ़ी के थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here