अधिकारियों का नंबर जाम, कोरंटाइन सेंटरों पर सही नहीं इंतजाम

0
905

-चक्की से मिली शिकायत, राजपुर में मनोरंजन
बक्सर खबर। जिला प्रशासन लोगों की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। आवश्यक नंबर जारी हो रहे हैं। जिससे लोगों को आवश्यक जानकारी व मदद मिल सके। डीएम प्रतिदिन बैठकें कर रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ पाठकों से लगातार शिकायत मिल रही है। जो आवश्यक नंबर जारी किए हैं। वे लगातार जाम रहते हैं। जैसे काम ही नहीं करते हों। ऐसा किसी एक नंबर पर नहीं हो रहा। सभी नंबरों का यही हाल है।

बावजूद इसके जो सिस्टम है। उसे सही ढंग से चलाने का प्रयास हो रहा है। लेकिन, कमी सिर्फ एक जगह से उजागर नहीं हो रही। कई जगहों से मिल रही है। मंगलवार को सूचना मिली थी। चक्की प्रखंड के लक्ष्मणडेरा हाई स्कूल सेंटर पर व्यवस्था में कमी दिखी। सुबह सिर्फ चना मिला। दिन का भोजन किसी को नहीं मिला। यहां कुल 12 लोग रह रहे हैं। इन सभी ने भी धैर्य दिखाया। शाम तक शांत रहे। लेकिन, संध्या वेला में उन्हें भोजन प्राप्त हुआ।


राजपुर में हो रहा है अच्छा प्रयास
बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड के कोरंटाइन सेंटर से आज बुधवार को अच्छी खबर मिली। वहां रह रहे लोगों का मनोरंजन भी हो सके। इसका इंतजाम किया गया है। बीडीओ अरुण कुमार के अनुसार यहां आज से प्रोजेक्टर चला करेगा। जिस पर यहां रुके लोग फिल्म भी देख सकें। शाम में इनकी रुचि के अुनसार फिल्म दिखाई जाएगी। सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए। खुले मैदान में प्रसारण होगा। जिससे किसी को असुविधा न हो। उनके अनुसार राजपुर पंचायत के मुखिया पति के द्वारा यह संसाधन उपलब्ध करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here