कोविड मरीजों की संख्या में 137 का इजाफा

2
796

-जांच कराने में न करें परहेज
– अंतिम दौर में उपचार के लिए जाने वालों की हो रही मौत
बक्सर खबर। जिले में कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 21 अप्रैल को जारी रिपोर्ट के अनुसार 137 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले का कुल आंकड़ा 1260 पहुंच गया है। हालांकि यह रिपेार्ट एक दिन पुरानी है। लेकिन, इतनी तेजी से बढ़ रहे मरीजों का कारण क्या है। इस बारे में सभी को सोचना चाहिए। ऐसा माना जा रहा है। लोग निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं। मंगलवार तक 118 लोग स्वस्थ्य हुए थे। बुधवार तक कितने डिस्चार्ज हुए, इसकी सूचना नहीं है। लेकिन, मौत के आंकड़े बता रहे हैं। वैसे लोग ही काल के काल में समाए हैं।

जो अंतिम दौर में सांस उखडऩे पर अस्पताल पहुंचे थे। अगर उन लोगों ने समय रहते जांच करायी होती। तो संभव होता उचित उपचार का लाभ उन्हें मिलता। क्योंकि कुछ दवाएं हैं, जो मरीजों को स्वस्थ्य होने में कारगर साबित हो रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ मित्र सवाल पूछते हैं। संक्रमितों का डिटेल नहीं मिल रहा। जिससे लोग सावधान रहें। इसके लिए हम आपसे कहना चाहेंगे। जो संक्रमित मिल रहे हैं। उनके घर के पास कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। उससे देखकर आप सजग रह सकते हैं। जबकि जारी गाइड लाइन के अनुसार बाहर निकलते समय हर व्यक्ति से एक मीटर की दूरी अनिवार्य है। अगर उसने मास्क नहीं लगाया तो उससे बात करना किसी खतरे से कम नहीं है।

2 COMMENTS

  1. आपका बहुत,बहुत धन्यवाद,
    हर एक पल,पल की खबरों से रूबरू करवाने के लिए।

  2. बक्सर शहर में सिर्फ एक जगह एंटीजेन टेस्ट हो रहा वहाँ भी एक ही व्यक्ति सैम्पल ले रहा और जॉंच कर रहा। 5 दिन हुए RTPCR रिपोर्ट नहीं आयी, इतने दिनों में गंभीर मरीज़ गुजर जाता है।

    सदर अस्पताल में ३ दिन से बुख़ार और खांसी बताने पर भी टेस्ट के लिए रेफर नहीं किया जाता।

    अगर सजग पत्रकारिता करते हैं तो स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति रिपोर्ट कीजिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here