अब जरुरतमंदों को मुफ्त मिलेगी आक्सीजन

0
129

बक्सर खबर। शहर में वैसे लोगों को अब मुफ्त आक्सीजन गैस उपलब्ध होगी। जो सांस के मरीज होंगे। आपात स्थिति में चौबीस घंटे यह सेवा लोगों को उपलब्ध होगी। इसके लिए आप युवा शक्ति संस्थान के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। संस्थान ने यह सुविधा महिला विकास मंच के सहयोग से प्रारंभ की है। महिला संस्था की मुख्य संरक्षक विणा मानवी ने इसका शुभारंभ किया। नगर के गोयल धर्मशाला में सादे समारोह के दौरान इसकी घोषणा की गयी।

फिलहाल संस्थान के पास दो सिलेंडर हैं। अगर किसी को अचानक आवश्यकता हुई तो तत्काल उसके यहां आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर युवा शक्ति से संयोजक रामजी सिंह, अध्यक्ष सराफत हुसैन, सचिव मुन्ना पांडेय, राकेश राही, मोहन गुप्ता, बिहारी सिंह, अभिषेक जायसवाल, रवि वर्मा, प्रिंस जायसवाल, श्याम वर्मा, पिंटू सिंघानियां, प्रतीक सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here