अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर होगी कोविड जांच

0
1922

-डीएम ने सभी को दिए निर्देश, कंटेनमेंट का बढ़ाया जाए दायरा
बक्सर खबर। कोविड संक्रमण की जांच के लिए जांच का दायरा धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है। केन्द्र से भेजी गई रैपिड कीट अब जिले में भी उपलब्ध है। प्रशासन ने उपलब्धता के आधार पर प्रत्येक प्रखंड में जांच की योजना बनायी है। आज गुरुवार को डीएम अमन समीर ने सभी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र प्रभारियों से इस बारे में बात की। साथ ही अंचल अधिकारी, बीडीओ और अनुमंडल पदाधिकारी से भी बात की।

वीडियो संवाद के द्वारा सभी से कहा गया। आप अपने क्षेत्र में संक्रमण के लक्षण वालों को सूची बद्ध करें।  वैसे लोग जो किसी संक्रमित के संपर्क में आए हैं। या उनके अंदर लक्षण हैं। उनकी प्राथमिकता के आधार पर जांच करें। शनिवार से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जांच की व्यवस्था होगी। लेकिन, उसका उचित उपयोग हो। यह सुनिश्चित करना चिकित्सा प्रभारी की जिम्मेवारी होगी।

साथ ही संक्रमित पाए गए लोगों की निगरानी भी आवश्यक है। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी और समक्ष अधिकारियों से कहा। कंटेनमेंट जोन का दायरा बढ़ाया जाए। उसे आवश्यकता अनुरुप सख्त होना चाहिए। उस क्षेत्र में जरुरी सामान की आपूर्ति हो सके। इसके लिए दुकानों को चिह्नित कर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी निर्धारित होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here