‌‌‌वीडियो: होली मनाए हुडदंग नहीं : एसपी ने दी शुभकामनाएं

0
616

-उपद्रव फैलाने वालों को किया जा रहा बाउंड डाउन
बक्सर खबर। होली को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इस बार की प्रशासन पूरे एक्शन में है। जिस तरह लोकसभा चुनाव में बॉड भरवाया जाता है। उसी तरह इस बार भी धारा 107 के तहत लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। होली को लेकर प्रशासन की क्या तैयारी है। जब हमने यह सवाल पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा से पूछा तो उनका जवाब आया। सभी थानों को अलर्ट किया गया है। शराब के खिलाफ विशेष अभियान पहले से चल रहा है।

अगर कहीं अश्लील गीत बजेंगे। तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने संयुक्त आदेश जारी किया है। हुडदंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं संवेदनशील स्थानों पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें शांति पूर्ण ढंग से त्योहार मनाने में सहयोग के लिए प्रेरित किया गया है। कोई भी त्योहार उमंग के लिए होता है। इस लिए बक्सर पुलिस की तरफ से सभी जिला वासियों को होली की शुभकामनाएं। आप होलि मनाए और दूसरों में खुशियां बाटें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here