नवजात को खेत में फेका, चाइल्ड लाइन ने पहुंचा अस्पताल

0
1066

– चिकित्सकों ने कहा स्वस्थ्य है बालक, सिकरौल की घटना
बक्सर खबर। नवजात बच्चे को किसी ने धान के खेत में फेंक दिया। उसके रोने की आवाज लोगों ने सूनी तो बच्चे को उठा लिया। वाकया 3 नवम्बर का है। इसकी सूचना लोगों ने सिकरौल थाने को दी। पुलिस ने आज बुधवार को यह जानकारी चाइल्ड लाइन के लोगों को दी। टीम के सदस्य गोकुल गांव पहुंचे और वहां से बच्चे का प्राप्त किया। फिर उसे सदर अस्पताल के बच्चा वार्ड में लाकर दाखिल कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के उपरांत बताया वह स्वस्थ्य है।

शारीरिक रुप से भी उसे कोई दिक्कत नहीं है। वजन लगभग सवा दो किलो है। मीडिया को भी इसकी सूचना मिली। लोग अस्पताल पहुंचे तो वहां चाइल्ड लाइन के सदस्य संतोष कुमार सिंह मिले। उन्होंने बताया बच्चे को धान के खेत में मेड पर लिटा दिया गया था। अगल-बगल से उसे धान से ढक दिया गया था। वह तो अच्छा हुआ लोगों तक उसकी आवाज पहुंच गई। अन्यथा गांव से दूर खेत में कोई जानवर भी उसे नुकसान पहुंचा सकता था। फिलहाल बच्चा स्वस्थ्य है। जल्द ही उसे समिति को सौंप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here