नया बाजार रेलवे क्रासिंग पर दिनदहाड़े युवक की हत्या

0
8051

बक्सर खबर। नया बाजार रेलवे क्रासिंग पर दिनदहाड़े युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। घटना आज रविवार को अपराह्न पौने चार बजे के लगभग हुई। युवक रेलवे क्रासिंग के पास से गुजर रहा था। तभी कुछ लोगां ने उसे गोली मार दी। गोली सीधे सर में लगी। क्योंकि हमलावरों ने बहुत नजदीक से उसके उपर निशाना लगाया। युवक वहीं धड़ाम से नीचे गिर पड़ा। आस-पास के लोगों ने अपने घरों का दरवाजा बंद कर दिया। कुछ देर बाद पास की दलित बस्ती एवं रेलवे ट्रैक के आस-पास रहने वाले किशोर व महिलाएं घटना स्थल पहुंचे।

नगर कोतवाल दयानंद सिंह को इसकी सूचना दी गई। जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि युवक नया बाजार का रहने वाला है। पुलिस ने उसे तत्परता से अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, सर में गोली लगने कारण उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। पिता कमल सिंह चन्द्रवंशी ने बताया हमारा घर नया बाजार आश्रम के पीछे है। बेटे का नाम रोहित कुमार उर्फ टिंकू है। उसकी हत्या क्यूं हुई ? इस सवाल का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। शायद हालात सामान्य होने के बाद परिवार वालों को कुछ याद आए। पुलिस उनके जवाब का इंतजार कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here