टीकाकरण में सामने आ रही है लापरवाही

0
794

-परिवहन कार्यालय में बने केन्द्र पर लगी भीड़
बक्सर खबर। कोविड वैक्सीन लगवाने वाले लोग जागरुक हैं। तभी तो ऑनलाइन पोर्टल पर स्लाट खाली नहीं मिल रहा। लेकिन, स्वास्थ विभाग लोगों को समय से टीका लगा पाने में असफल है। रोज कहीं न कहीं से इसकी शिकायत मिलती है। आज शुक्रवार को यही हाल बुधनपुरवा में बने केन्द्र पर देखने को मिला। हाल ही में बने परिवहन विभाग के कार्यालय में वैक्सीन केन्द्र बनाया गया है। दो सौ लोगों को यहां स्लॉट मिला था। लोग सुबह नौ बजे से पहुंचने लगे।

लेकिन, दिन के दस बजे तक वहां कोई नहीं पहुंचा। अलबत्ता दो कर्मी आए। जो भवन की साफ सफाई कर बैठ गए। लोगों को बाहर ही इंतजार करने को कहा गया। कहीं बैठने की जगह भी नहीं थी। मजबूरन लोग धूप सेंक रहे थे। इस सिलसिले में बात करने के लिए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को फोन किया गया। उनका फोन बहुत देर तक बंद मिला। वहीं केन्द्र पर लोग परेशान दिखे। एक युवक ने कहा सरकारी कर्मियों की लापरवाही से कोविड फैल रहा है। यहां इतनी लोग जमा है, इसके लिए कौन जिम्मेवार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here