नहाने गया किशोर तालाब में डूबा

0
291

बक्सर खबर। साथियों से संग नहाने गया किशोर तालाब में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन, वे असफल रहे। हादसा शुक्रवार की सुबह नया भोजपुर ओपी के स्थानीय गांव में हुआ। लोगों ने बताया भुअर नट (14) पुत्र नागेन्द्र गोंड़ गांव के ही पियरा पोखर में नहाने गया था। अन्य दोस्त किनारे थे लेकिन व बीच में चला गया। अचानक से डूबने लगा।

ऐसा होते देख साथियों ने मदद के लिए लोगों को आवाज लगायी। आस-पास के लोग पहुंचे। पानी से उसका शव बाहर निकाला गया। लेकिन, उसकी सांसे टूट चुकी थी। घर वाले उसे अस्पताल भी ले गए। लेकिन, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ताकि रिपोर्ट के आधार पर पीडि़त परिवार को मदद उपलब्ध करायी जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here