गलत निर्माण के कारण नाथ घाट हुआ संकीर्ण

0
478

-प्रशासन ने माना, सुरक्षित नहीं है रास्ता
बक्सर खबर। चरित्रवन के मशहूर नाथ घाट की भव्यता को ग्रहण लग गया है। इसकी वजह है वहां बन रहा यात्री सेड। जिसे इतने गलत तरीके से बनाया गया है कि उसने मुख्य रास्ते को ही खतरनाक बना दिया है। छठ में इस घाट पर बहुत भीड़ होती है। क्योंकि यह शहर का प्रमुख घाट है। लेकिन, यहां राज्य सभा सांसद की निधि से बन रहा सेड आने जाने वालों के लिए खतरा बन गया है।

यहां मंदिर से घाट की तरफ जाने के लिए महज कुछ फीट का रास्ता बचा है। बुधवार को गंगा घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अमन समीर ने भी इसे देखा तो दंग रह गए। उन्होंने लोगों से अपील की।  यहां आने से परहेज करें। क्योंकि मुख्य रास्ता ही संकीर्ण हो गया है। उन्होंने मीडिया से भी आग्रह किया। लोगों को इसके लिए जागरुक किया जाए।

नाथ घाट पर बन रहा यात्रि सेड

भीड़ होने पर यहां परेशानी खड़ी हो सकती है। इस लिए अगर आप नाथ घाट जा रहे हैं। तो इस बात का ध्यान रखें। वहां का रास्ता बहुत संकरा हो गया है। बच्चों को साथ ले जाने से बचें। जिन्हें व्रति नहीं करना है। वैसे लोग तो यहां तक न जाएं। यही बेहतर है। क्योंकि भीड़ जितनी कम होगी। लोगों की परेशानी भी कम होगी। इसके अलावा डीएम ने एसडीओ और नगर परिषद से कहा। यहां आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here