नया बाजार में ई-रिक्शा चालक को मारी गोली

1
1917

-तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
बक्सर खबर। नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार में गुरुवार की रात ई-रिक्शा चालक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। घटना बाजार के मध्य स्थित आश्रम के आस-पास की है। गोली लगने के बाद घायल शंकर केसरी को सदर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया गोली हाथ से होते हुए पेट में जा लगी है। उसे तत्काल बेहतर उपचार के लिए यहां रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार व कुछ देर बाद सदर डीएसपी गोरख राम भी पहुंचे। घायल रिक्शा चालक ने बताया कि तीन युवक हमारे यहां आए थे।  उन्होंने मुझसे कहा, पास से ही एक महिला को अस्पताल ले चलना है। उसे प्रसव पीड़ा हो रही है। एक बाइक पर था, दो रिक्शा में बैठ गए। जैसे ही हम लोग आगे बढ़े उनमें से एक ने मेरे उपर गोली चला दी।

मैं उनमें से किसी को पहचानता नहीं हूं। इस घटना की वजह क्या है। फिलहाल पुलिस यह भी जानने में असफल रही है। लोगों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा आम है। क्योंकि तीन दिन पहले भी नया बाजार मठिया मोड के पास एक युवक को गोली मारी गई है। सूत्रों ने बताया इस घटना का उससे कोई संबंध नहीं है। उसका उपचार भी फिलहाल चल रहा है।

1 COMMENT

  1. Crime kyo nhi control ho rha hai buxar me. Crime krne walo ko saja nhi mil rha hai ya fhir crime koe our kr rha hai our saja kisi our ko mil rha hai. Hmko to lgta ki kuch police log bhi mile huye hai en sab criminal ke sath. Our hmare yha ke nijarj ji ips dhayan dete to yesa nhi hota. Glti koe our kr rha hai saja kisi our ko mil rha hai. Our milta hai.
    Aap sbhi ko padhne ke liye tq.
    Agr ye bat kisi ko bura lga hoga to sorry. Mai apna man ka bat bola hu.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here