संपति के लिए चुआड़ में मारपीट, दो वर्ष के बच्चे को भी नहीं छोड़ा

0
606

संपति के लिए चुआड़ में मारपीट, दो वर्ष के बच्चे को भी नहीं छोड़ा 
बक्सर खबर। कोरानसराय थाना के चुआड़ गांव में पांच दिन पहले मारपीट की घटना हुई। संपति के लोभ में कुछ लोगों ने पड़ोस के परिवार को निशाना बनाया। उन्होंने बड़ों को मारा ही। दो वर्ष के मासूम बच्चे को भी नहीं छोड़ा। पीड़ित शशिकांत दुबे ने इसकी शिकायत कोरानसराय थाने में दर्ज करायी है। घायल दंपति के अनुसार यह सबकुछ किया धरा पड़ोसियों का है। उन्होंने सात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। लेकिन, पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

प्राथमिकी के अनुसार 14 तारीख को पड़ोसी चंदन पांडेय के साले सोनू ने पुष्पा के साथ गलत हरकत की। विरोध करने पर मारपीट की। पति घर लौटे तो कही सूनी के बाद मामला सलटा। लेकिन, शाम में उन लोगों ने गोल बनाकर हमला बोल दिया। घर कर दरवाजा तोड़ अंदर दाखिल हुए। वहां मौजूद शशिकांत उनकी पत्नी और मां को मारा। साथ ही दो वर्ष के बच्चे पर भी प्रहार किया। पीड़ित का कहना है। मेरी पत्नी गर्भ से है। उसके साथ मारपीट की गई। इससे उसकी संतान को भी खतरा है। शिकायत के अनुसार शशिकांत मूल रुप से ग्राम परमानपुर, जिला रोहतास के निवासी हैं। पिछले कुछ दिनों से यहां ससुराल में रह रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here