‌‌‌बधार में सो रहे अधेड़ की हत्या

0
3570

बक्सर खबर। गांव से दूर बधार में सो रहे अधेड़ की हत्या कर दी गई है। गोली उसके सीने के पास लगी है। उमाशंकर उर्फ नन्हकू यादव (62) की हत्या किन कारणों से हुई है। यह किसी को समझ में नहीं आ रहा। परिवार वाले भी भौंचक हैं। किसने ऐसा और क्यूं किया। वे चक्की भोला डेरा के निवासी थे। जहां उन्हें मारा गया है। यह इलाका शिवपुर दियारा है। जो सिमरी थाना क्षेत्र में आता है।

मौके पर डीएसपी, थानाध्यक्ष  व अन्य पदाधिकारी पहुंचे हैं। पूछतताछ चल रही है। परिवार के लोग क्या कहते हैं। यह कुछ समय बाद ही पता चलेगा।लेकिन, मौके ही स्थिति देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है। यह घटना अदावत या दुश्मनी भी हो सकती है। क्योंकि इतनी दूर रात में अपराधी नहीं आते। ऐसी घटनाएं अक्सर रंजीश के कारण होती हैं। वैसे पुलिस वाले भी अभी कुछ नहीं बात रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here