‌‌‌केसठ में मुन्ना बने प्रमुख, मंटू उप प्रमुख

0
484

-पांच सदस्यों वाली पंचायत समिति में दोनो निर्विरोध निर्वाचित
बक्सर खबर। केसठ प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव बुधवार को डुमरांव अनुमंडल मुख्यालय पर संपन्न हो गया। पांच पंचायत समिति सदस्यों वाले प्रखंड में मुन्ना सिंह, बीडीसी सदस्य कतिकनार पंचायत को प्रमुख चुना गया। केसठ के रहने वाले मंटू कुमार उप प्रमुख निर्वाचित हुए।

यहां का गणित बस इतना है कि दो लोग जिसके साथ हो जाते हैं तीसरा निर्वाचित हो जाता है। इसी वजह से किसी अन्य ने उम्मीदवारी पेश नहीं की। इस दौरान भाजपा नेता कतवारू सिंह ने इन निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here