1008 घटों से हुआ बाबा रामेश्वर नाथ का महा रुद्राभिषेक 

0
49

पौराणिक जी महाराज की अध्यक्षता में अनुष्ठान संपन्न, 7 से 15 जून तक होगा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ                            बक्सर खबर। शहर के रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर में शनिवार को सर्वजन कल्याण सेवा समिति सिद्धाश्रम धाम के तत्वावधान में 18वां महा रुद्राभिषेक भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर 1008 घटों के माध्यम से भगवान श्री रामेश्वर नाथ का दूध, दही, ईख रस, मधुरस, स्वर्ण जल, रजत जल, विभिन्न फल रस और गंगाजल से विधिवत अभिषेक किया गया। कार्यक्रम जानकी जी के प्रकट उत्सव के पावन अवसर पर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता आचार्य कृष्णानंद शास्त्री पौराणिक जी महाराज ने की। आयोजन में समिति के सभी सदस्यों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

समिति द्वारा यह आयोजन वर्ष 2007 से लगातार किया जा रहा है। हालांकि कोरोना काल के दौरान दो वर्षों तक सरकारी निर्देशों के कारण कार्यक्रम बाधित रहा, लेकिन उसके बाद से यह परंपरा पुनः निरंतर जारी है। हर वर्ष 18 पुराण की कथा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पूर्व भगवान भोलेनाथ का महा रुद्राभिषेक कराया जाता है। समिति ने जानकारी दी कि इस वर्ष 7 जून से 15 जून तक अधिक मास के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। 7 जून को जलभरी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जबकि 15 जून को विशाल भंडारा एवं पूर्णाहुति के साथ समापन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें और विश्व कल्याण की कामना में सहभागी बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here