सौम्या तिवारी ने राज्य ग्रेपलिंग में जीता स्वर्ण 

0
36

—–अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व                                                             बक्सर खबर। केसठ प्रखंड के रामपुर गांव की उभरती खिलाड़ी सौम्या तिवारी ने 12वीं राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता आरा के खेल भवन में आयोजित हुई, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। सौम्या ने अंडर-38 किलोग्राम, 13 वर्ष वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

रामपुर निवासी सोनू तिवारी की पुत्री सौम्या पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर वे क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। उनकी सफलता के पीछे कोच रिजवान का अहम योगदान रहा है। कोच ने सौम्या की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यदि वह इसी तरह अभ्यास जारी रखती रहीं, तो आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। अब सौम्या तिवारी आगामी राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 29 मई से 1 जून तक गुवाहाटी में आयोजित होगी, जहां उनसे एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here