राज्य आयोग के सदस्य के सामने युवाओं ने मजबूती से उठाई शिक्षा, रोजगार और अधिकार की आवाज बक्सर खबर। चौसा प्रखंड के राजापुर में शुक्रवार को मुक्तेश्वर खरवार की अध्यक्षता में जनजाति समुदाय की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार ने भाग लिया और समुदाय की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान जनजाति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों-विशेषकर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर गहन विचार-विमर्श हुआ। युवा खरवार महासभा, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष राजेश खरवार ने बैठक में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज की जमीनी समस्याओं को मजबूती से उठाया। अपने संबोधन में राजेश खरवार ने कहा कि जब तक जनजाति समाज को उनके अधिकार पूरी तरह नहीं मिलेंगे, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है।
उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान भी किया। राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जनजाति समाज की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और इन मुद्दों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में जनजाति समुदाय के लोग उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा खरवार महासभा के जिलाध्यक्ष परमानंद खरवार, उपाध्यक्ष नंदू खरवार, डुमरांव प्रखंड अध्यक्ष सुनील खरवार, चौसा प्रखंड अध्यक्ष दीपक खरवार, इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश खरवार सहित भरत खरवार, मिथुन खरवार, अजय खरवार, मनोज खरवार, शिवचंद खरवार, निर्मल खरवार, सुग्रीव खरवार, अनिल, मिथलेश प्रेमी, अरविंद, सुनील रामनाथ और रवींद्र खरवार समेत कई लोग उपस्थित रहे।




























































































