युवा सम्राट के बैनर तले तैयारियां तेज, विश्वामित्र सेना के संयोजक राजकुमार चौबे होंगे मुख्य अतिथि बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड के नागपुर पंचायत अंतर्गत गैधरा गांव में आगामी 21 अप्रैल को भगवान परशुराम का प्रकट्योत्सव भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस आयोजन को लेकर रविवार को युवा सम्राट के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष निरंजन पाठक ने की। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष का प्रकट्योत्सव अत्यंत भव्य, आकर्षक और यादगार बनाया जाएगा। बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि इस विशेष अवसर पर आस-पास के जिलों से बड़ी संख्या में विप्रबंधुओं को आमंत्रित किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़े। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वामित्र सेना के संयोजक राजकुमार चौबे की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है, जबकि उद्घाटनकर्ता के रूप में विप्र गिरीश नारायण महाविद्यालय परसथुआं के सचिव मंजीव मिश्रा शामिल होंगे।
कार्यक्रम की सफलता के लिए कई प्रमुख स्थानीय गणमान्य लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। इनमें विनोद पाठक, मुन्ना पाठक, अमित राय (पूर्व मुखिया, नागपुर पंचायत), डब्ल्यू राय (भावी मुखिया प्रत्याशी), रास बिहारी पाठक, राज कुमार राय, भूषण पांडेय, रितेश चौबे, साधु सिंह यादव, ऋषिकेश मिश्रा, झूना मिश्रा, रमेश पाठक, मदन पाठक, भोलू पाठक, पवन पाठक, रामा पाठक, रोशन पाठक, उपेन्द्र पाठक, मोहन तिवारी सहित अन्य लोग शामिल हैं। बैठक में यह भी जोर दिया गया कि आयोजन की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जाएं, ताकि यह प्रकट्योत्सव क्षेत्र में एक मिसाल बन सके और लोग इसे लंबे समय तक याद रखें। आयोजकों के अनुसार, यह महाआयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और विप्र समाज के लोग शामिल होकर इसे सफल बनाएंगे।




























































































