निःसंतान दंपतियों के लिए उम्मीद की किरण बना मेगा आईवीएफ कैंप

0
30

-पटना की विशेषज्ञ डॉ. नेहा ने दी मुफ्त जांच व परामर्श।                         बक्सर खबर। शहर के चीनी मिल मोहल्ला स्थित साबित खिदमत अस्पताल में मंगलवार को हरि कृपा आईवीएफ की ओर से मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. नेहा ने निःसंतान दंपतियों की जांच, चिकित्सीय परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया। डॉ. नेहा ने बताया कि निःसंतानता की समस्या कई कारणों से हो सकती है, जैसे ट्यूब ब्लॉकेज, अनियमित पीरियड, अंडाणु का न बनना या उसकी गुणवत्ता में कमी, बार-बार संक्रमण या अन्य शारीरिक समस्याएं। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति और आईवीएफ तकनीक के माध्यम से इन समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है।

अस्पताल निदेशक डॉ. दिलशाद आलम ने बताया कि पटना की विशेषज्ञ डॉ. नेहा अब साबित खिदमत अस्पताल में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं। अब तक वे लगभग 200 मरीजों का सफल इलाज कर चुकी हैं। इस मेगा कैंप में बड़ी संख्या में निःसंतान दंपति पहुंचे और नि:शुल्क परामर्श का लाभ उठाया। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी साबित खिदमत अस्पताल में रोटरी क्लब, साबित खिदमत फाउंडेशन एवं मानवाधिकार और समाजिक न्याय के बैनर तले कई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे हजारों मरीज लाभान्वित हुए हैं। फाउंडेशन विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। कैंप के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक एवं मशहूर शायर साबित रोहतास्वी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष व अस्पताल निदेशक डॉ. दिलशाद आलम, विकास जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here