युवाओं को अपनाने होंगे परशुराम के आदर्श: राजकुमार चौबे 

0
96

गैधरा में युवा सम्राट के बैनर तले धूमधाम से मना भगवान परशुराम जन्मोत्सव                                                 बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड के गैधरा गांव में मंगलवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। युवा सम्राट के बैनर तले आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हजारों की संख्या में परशुराम वंशियों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता निरंजन पाठक ने की। कार्यक्रम का संचालन पवन पाठक द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों, उनके द्वारा स्थापित धर्म और न्याय के मूल्यों को स्मरण किया। मुख्य अतिथि राजकुमार चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष, धर्म की रक्षा और समाज में एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र और सनातन संस्कृति के उत्थान में अपनी भूमिका निभाएं।

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसके संगठन और संस्कारों में निहित होती है, और इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नागेश सम्राट, रमेश पाठक, डॉ. मुना पाठक, प्रकाश बिहारी पाठक, रामदेव जी यादव, नंद जी पाठक, भोलू पाठक, अमित राय, कपिल मुनि पांडे, बलराम मिश्रा, गोलू दुबे, चुनमुन चौबे, विनोदानंद ओझा, रितेश चौबे, विजय शंकर दुबे, अशोक तिवारी, मनीष महाराज, गोपाल पांडे, विकास तिवारी, मदन पाठक, मोहित दुबे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here