कई मंत्रियों के बदले विभाग, निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग
बक्सर खबर। बिहार सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पटना में संपन्न हो गया। कुल 32 लोगों ने शपथ ली। तीन पहले ही शपथ ले चुके थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी व विजेन्द्र प्रसाद यादव। इसके अलावा जिन मंत्रियों को विभाग मिले हैं। उसका पूरा ब्योरा आप यहां देख सकते हैं। मुख्यमंत्री रहे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग मिला है। जबकि बक्सर से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके भाजपा के बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। पूरी सूची नीचे दी गई है।


































































































