बारीक नक्काशी और रवा कारीगरी से सजे गहने अब ग्राहकों के लिए उपलब्ध बक्सर खबर। देश के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क के वेडिंग सब-ब्रांड रिवाह बाय तनिष्क ने मंगलवार को शहर के ज्योति प्रकाश चौक स्थित अपने स्टोर में विशेष ब्राइडल कलेक्शन मैथिलि लॉन्च किया। मिथिला क्षेत्र की समृद्ध परंपरा और मधुबनी कला से प्रेरित यह कलेक्शन पारंपरिक सौंदर्य और आधुनिक डिजाइन का आकर्षक संगम प्रस्तुत करता है। फिलहाल इस कलेक्शन को बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में लॉन्च किया गया है, जबकि अन्य राज्यों के ग्राहक भी ऑर्डर के माध्यम से इसे प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर स्टोर में बड़ी संख्या में ग्राहक एवं जिले के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस कलेक्शन की ब्रांड एंबेसडर भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह हैं। स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने बताया कि 18 कैरेट सोने से तैयार इस कलेक्शन को अक्षय तृतीया और विवाह सीजन को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसमें हल्के, आरामदायक और बहुउपयोगी डिजाइन शामिल हैं, जिन्हें शादी के अलावा अन्य अवसरों पर भी आसानी से पहना जा सकता है। उन्होंने कहा कि दुल्हनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसे डिजाइन तैयार किए गए हैं, जो आकर्षक होने के साथ-साथ पहनने में भी सहज हों। वहीं, बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने बताया कि कलेक्शन में बारीक फिलिग्री, रवा कारीगरी और पारंपरिक प्रतीकों का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है।































































































