ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, पूछताछ में कबूला जुर्म बक्सर खबर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के निर्देशन में शनिवार को स्टेशन परिसर में निगरानी के दौरान उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल एवं उनकी टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम परदेसी माली, पिता अमर सिंह माली, निवासी चौसा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरपीएफ के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उक्त मोबाइल उसने स्टेशन पर एक महिला यात्री से चोरी किया है। आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है।































































































