दसवीं के मेधावी छात्रों के लिए बिरला ओपन माइंड्स ने की शानदार स्कॉलरशिप की घोषणा

0
216

11वीं में प्रवेश पर 100% तक शुल्क माफी, फ्री में होगी IIT-JEE, NEET और UPSC की तैयारी                          बक्सर खबर। सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होने के बाद शहर के बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल ने सफल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक आकर्षक एवं उत्तरदायी छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। यह योजना पूर्णतः विद्यार्थियों के प्राप्त अंकों के आधार पर लागू की जाएगी, जिससे मेधावी छात्रों को आर्थिक सहयोग मिल सके। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी, तीनों संकायों में प्रवेश के लिए 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का 100 प्रतिशत प्रवेश शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया गया है। वहीं 90 से 95 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को 50 प्रतिशत, 80 से 89 प्रतिशत पर 40 प्रतिशत, 70 से 79 प्रतिशत पर 30 प्रतिशत और 60 से 69 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को 20 प्रतिशत तक शुल्क में रियायत दी जाएगी। कक्षा 11वीं में नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है, जबकि नियमित कक्षाएं 5 मई से शुरू होंगी।

विद्यालय द्वारा पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी निःशुल्क कराई जाएगी। इसमें विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए आईआईटी एवं नीट, मानविकी के लिए क्लैट और सिविल सेवा, तथा वाणिज्य के छात्रों के लिए सीए (फाउंडेशन) और क्यूईटी की विशेष तैयारी शामिल है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर अंकुर राय ने कहा कि यह छात्रवृत्ति योजना केवल आकर्षण नहीं, बल्कि एक गंभीर पहल है, जिसका उद्देश्य योग्य एवं मेहनती विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सीमाएं किसी भी प्रतिभा के विकास में बाधा नहीं बननी चाहिए और विद्यालय विद्यार्थियों को उनके सपनों को साकार करने के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने शैक्षणिक भविष्य को मजबूत बनाएं। प्रवेश एवं अधिक जानकारी के लिए विद्यालय द्वारा जारी संपर्क नंबर +91 91025 94777 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here