इंटक यूथ के जिलाध्यक्ष बने मिथिलेश

0
124

बक्सर खबर। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस यूथ के जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार उपाध्याय को बनाया गया है। इससे उनके मित्रों और पार्टी कार्यकर्ताओं प्रसन्नता जतायी है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार उपाध्याय ने इसके लिए इंटक बिहार के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह एवं इंटर युवा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ संगठन ने इस दायित्व को सौंपा है। उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

उनके मनोनयन पर कपिल मुनि त्रिगुण, जितेंद्र पाठक, अग्नि पांडेय, रुपेश कुमार, अमित कुमार, रंग बहादुर सिंह, सोनू समेत अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की है। बता दें मिथिलेश कुमार उपाध्याय बक्सर शहर के शिक्षक कॉलोनी के रहने वाले हैं। वैसे उनका पैतृक गांव बभनवलिया है। पढ़ाई के समय से ही उनमें राजनीति मैं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने लगे थे। पटना विश्वविद्यालय से उन्होंने मास कम्युनिकेशन में बैचलर की डिग्री हासिल की। इसके बाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की। वे कांग्रेस के विचारों से प्रभावित थे। इस लिए उस पार्टी को चुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here