कोरोना को हरा घर लौटे स्वास्थ्य राज्य मंत्री

0
145

रामेश्वर मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रुद्राभिषेक
बक्सर खबर। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री सह बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। रविवार को उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर से घर के विदा किया गया। पिछले दिनों उन्हें कोविड से संक्रमित पाया गया था। पहले कुछ दिनों तक वे सेल्फ आइसोलेशन में रहे। लेकिन, उनके स्वास्थ में आई गिरावट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

कैप्सन-रुद्राभिषेक में शामिल भाजपा नेता

उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। यह जानकारी उन्होंने ट्विट कर दी है। एम्स दिल्ली के चिकित्सकों ने उन्हें फूल देकर घर के लिए विदा किया। वहीं दूसरी तरफ नगर के रामेश्वर नाथ मंदिर में उनके स्वास्थ्य लाभ हेतु भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी एवं अन्य नेताओं ने रूद्राभिषेक का आयोजन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here