फांसी के फंदे पर झूल गया प्रवासी कामगार

0
2898

-क्या लॉकडाउन में आर्थिक तंगी बनी आत्महत्या का कारण
बक्सर खबर। जीवन कभी-कभी बोझ लगने लगता है। तभी तो लोग आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं। मंगलवार की रात घर में सोने गए बली कुमार का शव फंदे से लटका पाया गया। घटना डुमरांव नगर के टेढ़ी बाजार की है। आज बुधवार की सुबह लोगों ने यह दृश्य देखा तो पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार 35 वर्ष का यह युवक यहां किराए पर रहता था। शहर में गोलगप्पे बेचता था। इसके कुछ और साथी थे। जो प्रथम चरण के लॉकडाउन के दौरान ही अपने प्रदेश वापस लौट गए थे।

यह अकेला ही यहां था। ऐसा नहीं है कि इसके पास खाने को कुछ नहीं था। मंगलवार की शाम भोजन के उपरांत ही वह सोने गया था। वह शिवजी कुम्हार के घर में एक कमरा किराए पर लेकर रहता था। लेकिन, आर्थिक तंगी से वह परेशान था। लोग यह भी अनुमान लगा रहे हैं। हो सकता है परिवार के सदस्यों से फोन पर कुछ अनबन हुई हो। फिलहाल यह जांच का विषय है। जिस कार्य में पुलिस जुटी है। उसका फंदा देखकर भी शक हो रहा है। क्योंकि जिस उॅचाई से उसने ऐसा किया है। वहां संदेह पैदा कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here