चिकित्सा क्षेत्र में सेवा कार्य के लिए मिलेगा ऑस्कर अवार्ड

0
190

बक्सर खबर। सम्मान उसे ही मिलता है जो दूसरों की सेवा के लिए परिश्रम करता है। सेवा भाव से किए गए कार्य के लिए शहर के साबित खिदमत फांउडेशन को पुरस्कार मिलेगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर यह सम्मानित पुरस्कार गोवा में दिया जाएगा। इंडियन हेल्थ प्रोफेशनल अवार्ड जिसे हेल्थ का ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है। सत्र 2018 के पुरस्कार के लिए देश भर से सौ संस्थाओं ने आवेदन किया था।

जिसमें तीन वर्ष के कार्यावलोकन के आधार पर अपने जिले के साबित खिदमत फांडेशन एंड हास्पिटल का चयन हुआ है। इसकी जानकारी संस्थान के चिकित्सक डा. दिलशाद अहमद ने बक्सर खबर को दी। उनके अनुसार गणतंत्र दिवस के मौके पर गोवा के पडज़ी में समारोह आयोजित है। जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डा. हर्षवद्र्धन, देश के फ्लाइंग सिक्ख सरदार मिल्लखा सिंह यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here